Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एनडीआरएफ द्वारा रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्टः- सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी।

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी दीपक मीणा की पहल पर रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर मैं एनडीआरएफ द्वारा स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऋषि प्रकाश गौड प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में एन. डी. आर.एफ. टीम द्वारा भूकंप के दौरान स्कूली बच्चों को किस प्रकार अपने आप को अपने साथियों को बचाया जा सके व रोड एक्सीडेंट,चोट लगने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए इसके बारे में भी बताया गया,सर्पदंश,भूकंप से निपटने के तरीको के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया l

इस कार्यक्रम के दौरान एन डी आर एफ की संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया,तत्पश्चात मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा भूकंप,भूस्खलन जैसी आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया।

आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग,बैंडेज,खून का बहाव रोकना, फैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामानों के द्वारा स्ट्रेचर बनाने का तरीका,आकाशीय बिजली से बचने का तरीका बताया गया।

विज्ञापन

उक्त प्रशिक्षण में रिसी प्रकाश गौड़ प्रधानाध्यापक और स्कूल के बच्चे,अनुपम शेखर तिवारी सलाहकार आपदा प्रबंधन एवं स्कूल अध्यापक एवं अन्य कार्मिक भी शामिल रहे l इस कार्यक्रम मैं कॉलेज की 280 लड़के और 195 लड़कियां प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक ऋषि प्रकाश गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button