
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना नसीराबाद वादिनी द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि उसकी पुत्री अन्तिमा उम्र करीब 30 वर्ष की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रामकुमार सरोज पुत्र भारत सरोज निवासी ग्राम धरई मजरे भुवालपुर सिसनी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के साथ हुई थी शादी के कुछ समय बाद से रामकुमार उपरोक्त उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगा था दिनांक 28.3.2026 को वादिनी को सूचना मिली की उसकी पुत्री को रामकुमार ने गला घोट कर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नसीराबाद पर मुकदमा संख्या- 59/26 धारा 103(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ श्री गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी तथा थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.04.2026 को मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के पूरे रानीपुरवा मोड़ के पास से नामजद/वांछित अभियुक्त रामकुमार सरोज पुत्र भारत सरोज निवासी ग्राम धरई मजरे भुवालपुर सिसनी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली (मृतका का पति) को आलाकत्ल रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना नसीराबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-59/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रामकुमार सरोज उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यावही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




