गैंगस्टर एक्ट में मानीटरिंग सेल जनपद जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से आरोपीगण को 05-05 वर्ष के साधारण कारावास तथा 05-05 हजार रु0/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जौनपुर, दिनांक 22.09.21थाना सिकरारा के गैंगस्टर एक्ट में मानीटरिंग सेल जनपद जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से आरोपीगण को 05-05 वर्ष के साधारण कारावास तथा 05-05 हजार रु0/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
अभियुक्तगण 1-संतोष कुमार बिन्द पुत्र राम अछैवर बिन्द,2- नकुल राम पुत्र छविलाल,3- अमृतलाल उर्फ लल्लू पुत्र अभय राज निवासीगण लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के विरुद्ध थाना सिकरारा जनपद जौनपुर में मु0अ0सं0 01/14 अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपीगण के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियोग को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कराते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में मानीटरिंग सेल के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरुप दिनांक 22.09.21 को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट) जौनपुर द्वारा आरोपीगण उपर्युक्त को 05-05 वर्ष के साधारण कारावास तथा 05-05 हजार रु0/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने 03 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा




