द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जा रहा है मनाया ,
शरद कुमार अवस्थी (मुख्य अतिथि) द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ ई-रिक्शा रैली को हरी झण्डी दिखाते हुए किया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 24.09.2021 से 30.09.2021 के मध्य द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज प्रथम दिवस दिनांक 24.09.2021 (शुक्रवार) को माननीय विधायक रामनगर, बाराबंकी श्री शरद कुमार अवस्थी (मुख्य अतिथि) द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ ई-रिक्शा रैली को हरी झण्डी दिखाते हुए किया गया। कार्यक्रम में डाॅ0 पंकज सिंह, क्षेत्राधिकारी, यातायात पुलिस, बाराबंकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बाराबंकी, श्री पंकज सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), श्री राहुल श्रीवास्तव सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/द्वितीय), श्री उमाशंकर मिश्रा, यात्री/मालकर अधिकारी, बाराबंकी, श्री आर0के0 वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) बाराबंकी, व परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण तथा आम जनमानस उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि श्री अवस्थी द्वारा यातायात नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु आम जनमानस से अपील की गयी। डाॅ0 पंकज सिंह, क्षेत्राधिकारी, यातायात पुलिस द्वारा जीवन में प्रत्येक क्षण को मात्रक होने की अपील करते हुए सड़क पर नियंत्रित गति से ही वाहन चलाने की बात कही गयी तथा सभी आगन्तुकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का समापन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री पंकज सिंह द्वारा करते हुए ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘ विषय पर विस्तार से लोगों को जागरूक किया गया तथा सभी आगन्तुकों को प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




