बाराबंकी
दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया शिविर

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:- ब्लॉक फतेहपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण ट्राई साइकिल दिव्यांग पेंशन शादी विवाह इत्यादि के बारे में पंजीकरण किया गया साथ ही कृत्रिम अंग लगाए गए
बता दें कि जनपद बाराबंकी के विकासखंड फतेहपुर ब्लॉक परिसर में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग बनावटी हाथ पैर कैलिपर्स सहायक उपकरण फिटमेंट चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया, शिविर के माध्यम से दिव्यांग जनों के चिन्हांकन कराने के साथ दिव्यांग पेंशन , शादी विवाह, प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया जिसका क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांग जनो को लाभ मिला।




