गैस सिलेंडर रिसाव होने से लगी भयंकर आग

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी:-थाना कुर्सी अंतर्गत, निंदूरा चौराहे सड़क किनारे झुग्गी बनाकर उसमें चाय पकौड़ी की छोटी दुकान खोलकर अपनी जीविका चलाने वाले संतोष यादव की दुकान में गैस रिसाव से लगी आग जिसे देखते-देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई वही पास में खड़ी मदन सिंह की चारपहिया वाहन को जैसे तैसे बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार संतोष यादव आयु 30 वर्ष पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी ग्राम खरिहानी, थाना कुर्सी, जिला बाराबंकी हर रोज की भांति आज पुनः अपनी चाय पकौड़े की दुकान खोली और अपने काम में लग गया तभी गैस रिसाव से दुकान में आग लग गई जिसमें रखा सामान जलकर राख हो गया बातचीत से उन्होंने बताया कि ₹300 भी जल गया, यह घटना सुबह 10:25 की है । संतोष यादव की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है जीविका का दुकान ही मात्र एक साधन था। दुकान में आग लगते उसकी लपटें देख पास में खड़े मदन सिंह ने तत्काल सभी को सूचना दी एवं संबंधी थाना कुर्सी को भी घटना से अवगत कराया एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तब तक आसपास लोगों में मदन सिंह, रंजीत यादव, विपिन यादव, मुकेश गुप्ता, विक्रम आदि एकजुट होकर जब तक आग पर काबू पाते सारा सामान जलकर राख हो गया था।



