डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती(शिक्षक दिवस) के शुभ अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया याद
भारतीय संस्कृति संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 133 वीं जयंती (शिक्षक दिवस) पर ऐसे महान शिक्षाविद् को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन पर चर्चा की गई

प्रयागराज।डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती(शिक्षक दिवस) के शुभ अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया हाईकोर्ट के पास
भारतीय संस्कृति संवाहक प्रख्यात शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 133 वीं जयंती (शिक्षक दिवस) पर ऐसे महान शिक्षाविद् को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन पर चर्चा की गई ।
प्रयागराज में 5 सितंबर 2021 को इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा 11:030 बजे इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्ज़ला उर्फ सद्दाम हुसैन जी ने कहा प्रत्येक वर्ष सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की याद में भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है । शिक्षक ही व्यक्ति को सही जीवन जीने और संघर्षों से लड़कर जीतना सिखाता है । शिक्षक का स्थान सर्वोपरि होता है, गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं अतः हर किसी के जीवन में गुरु का होना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन अंधकार में रहता है ।
गुरु हमारे अंदर ज्ञान रूपी दीपक को प्रज्वलित करके प्रकाश की ओर ले जाते हैं और गुरु ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं । इसलिए यह दिन गुरुजनों के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है ।
श्रद्धांजलि देने मे मुख्य रूप से मोहम्मद नासिर, कैफुल वरा, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद नाज़िर, रामू निषाद, आदिल सिद्दीकी,मोहम्मद महताब, कृष्ण गोपाल,अधिवक्ता सनी अस्थाना




