पत्रकार कमाल खान के निधन पर हिंदी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला ईकाई के तत्वावधान में शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। पत्रकार कमाल खान के निधन पर हिंदी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला ईकाई के तत्वावधान में शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन नगर के गांधी भवन में किया गया सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने कहा कि कमाल खान एक समर्पित पत्रकार थे। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के धनी कमाल खान लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। कमाल खान को इलेक्ट्रानिक मीडिया में एक सशक्त पत्रकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धातों से कभी समझौता नहीं किया। उनका असमायिक निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है जिला महामंत्री रणंजय शर्मा ने कहा कि कमाल खान के असामयिक निधन सभी स्तब्ध है। वह देश ने एक निष्पक्ष और तटस्थ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार थे जिन्हें आज हमने खो दिया है।
पत्रकार मनीष सिंह ने कहा कि स्व कमाल खान बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है पत्रकार नीतेश मिश्रा ने कहा कि कमाल खान पत्रकारिता की आवाज थे। उनकी
बेबाकी और वाकपटुता के सभी कायल थे। एन डी टी वी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जाने माने पत्रकार कमाल खान का निधन, निष्पक्ष,निर्भिक और मर्यादित पत्रकारिता की बड़ी क्षति है। अब कोई दूसरा कमाल खान पैदा होना मुश्किल
है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीनिवास त्रिपाठी, लवकुश शरण आनंद, मो अदीब इकबाल, तौफीक अहमद, अंकित मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, वरुण सिंह चौहान,कल्बे अली रजा, अनिल यादव, मोहम्मद अरशद, अब्दुल करीम, मोहम्मद आदिल आदि
पत्रकार मौजूद रहे।




