
रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-विधान सभा कुर्सी के ग्राम पंचायत पिंडसावां में भारतीय जनता पार्टी सेक्टर प्रमुख जगत नारायण मौर्य ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया एवं ग्राम पंचायत पिंडसावां के सभी लाभार्थियों के घर-घर जाकर रोली लगाकर उनके घरों मोदी-योगी स्टिकर लगाए ।साथ ही सभी लाभार्थियों को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह , वरिष्ठ नेता मदन सिंह , महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा सतेंद्र प्रताप सिंह , संतोष सिंह, मनोज निगम,अजय सिंह, सुरेश चंद्र, रोहित सिंह, रामदास ,अनुज मिश्रा ,सीतापति महाराज समेत विकास खंड के सैकड़ों भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मिलित हुये ।




