महसो शराब की दुकान में हुए रुपये 1,98,000 / – की लूट की घटना का सफल अनावरण करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह से किया गया सम्मानित
महसो शराब की दुकान में हुए रुपये 1,98,000 / - की लूट की घटना का सफल अनावरण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जय पूर्वांचल व्यापार मंडल ” महसो लालंगज बस्ती के पदाधिकारियों द्वारा IG बस्ती परीक्षेत्र बस्ती व SP बस्ती के मुख्य आतिथ्य में महसो शराब की दुकान में हुए रुपये 1,98,000 / – की लूट की घटना का सफल अनावरण करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया दिनांक 20 जून 2021 को महसो शराब की दुकान में हुए रुपये 1,98,000 / – की लूट की घटना का सफल अनावरण व कोविड -19 में सर्वोत्तम उत्कृष्ट कार्य हेतु “ जय पूर्वांचल व्यापार मंडल ” महसो लालंगज बस्ती के पदाधिकारी अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद कसौधन , उपाध्यक्ष शिवाजी , कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण , महामंत्री राजकुमार के नेतृत्व व तत्वाधान में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परीक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा , थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी रखौना बाजार उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र , चौकी प्रभारी कुदरहा उपनिरीक्षक शशिकांत , चौकी प्रभारी लालगंज उपनिरीक्षक विनय प्रताप सिंह , प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम निरीक्षक योगेश सिंह , प्रभारी एंटी वेहीकिल थेफ्ट टीम उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह मय टीम हेड कांस्टेबल राजेश सिंह , कांस्टेबल गजेंद्र सिंह , कांस्टेबल पंकज सिंह , कांस्टेबल अजय यादव , कांस्टेबल अमरजीत सरोज को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया प्रशस्ति पत्र वितरण के दौरान भारी मात्रा में जनता के लोग उपस्थित रहे ।




