पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से एक जोड़ी पायल , एक जोड़ी बिछिया व 25 अदद चादरें बरामद
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अब्दुल पुत्र मो 0 इस्लाम निवासी टिकरा कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी थाना देवा में दिनांक 28.08.2021 की रात्रि में अपने सिन्नी चादर की दुकान से चादर चोरी होने के सम्बन्ध में थाना देवा पर दी गई तहरीर के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 324/21 धारा 380 भादवि बनाम अब्दुल पंजीकृत है ।
आज दिनांक 30.08.2021 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अब्दुल पुत्र मो 0 इस्लाम निवासी टिकरा कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद जोड़ी पायल , एक जोड़ी बिछिया व 25 अदद चादर बरामद हुए ।
अभियुक्त ने ग्राम असगी नगर के घर से दिनांक 16 / 17.05.2021 की रात्रि में नकदी व जेवर चोरी करने की बात भी बतायी है जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर वादी पिंकू कुमार पुत्र राम कैलाश निवासी असगी नगर मजरे टाई खुर्द थाना देवा जनपद बाराबंकी की तहरीर पर मु 0 अ 0 सं 0 184/21 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है ।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी के एक जोड़ी पायल व एक जोड़ी बिछिया के बरामदगी के आधार पर उक्त मकुदमें में धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गयी ।
बरामदगी:-
1. एक अदद जोड़ी पायल , एक जोड़ी बिछिया ( मु 0 अ 0 सं 0 184/2021 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित ) 2. 25 अदद चादर ( मु 0 अ 0 सं 0 324/2021 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित
पुलिस टीम:-
1. प्र 0 नि 0 श्री धीरज कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. उ 0 नि 0 श्री अवधेश कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. हे 0 का 0 विनय कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी
4. का 0 गगन शुक्ला थाना देवा जनपद बाराबंकी



