
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना गुरुबक्शगंज पर आवेदक चन्द्रिका पसाद द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी पुत्री रीमा उम्र करीब 25 वर्ष की शादी वर्ष 2024 में सचिन पुत्र राननरेश निवासी देदौर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति व ससुरालीजन द्वारा उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 25.03.2026 को ससुरालीजनों द्वारा उसकी पुत्री को मार दिया गया। प्राप्त सूचना पर थाना गुरुबक्शगंज पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या -80/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।
पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी।
“श्री रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.03.2026 को थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर चन्दई रघुनाथपुर मोड़ के पास से 03 अभियुक्तगण 1. रामनरेश पुत्र स्व० रामसुचित 2. सचिन पुत्र रामनरेश 3. मायादेवी पत्नी रामनरेश समस्त निवासीगण ग्राम देदौर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा संख्या -80/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




