मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मनाई गांधी जयंती
रिपोर्ट:-मो0 फारूक
आज जनपद बाराबंकी से तहसील रामनगर क्षेत्र में मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष शमीम की अध्यक्षता में मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ गांधी जयंती मनाई और बच्चों को गांधी जी की विचारों के बारे में भी बताया 2 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। गांधी व शास्त्री जयंती का आयोजन कर भारत के दोनों वीर सपूतों को याद करते हुए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष शमीम ने गांधी जी के चरितार्थ का वर्णन करते हुए कहा गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे अतः हम सभी का नैतिक कर्तव्य है हम उनके मूल्यों व आदर्शों का पालन करें।
और कहा कि आज के दिन ही भारत की दोनों महान विभूतियों का जन्म हुआ था उनके द्वारा किए गए कार्यों का सदैव हमारा देश स्मरण करता रहेगा। मानवाधिकार संगठन के जिला प्रभारी शीतला प्रसाद वाजपेई ने बताया की गांधीजी एक आदर्शवादी क्रांतिकारी थे अता सब युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष शमीम व प्रदेश सचिव मोहम्मद सिराज व जिला प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई व जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार वह साथ में छोटे-छोटे बच्चे आदि मौजूद रहे




