अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किया
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बेहटामुजावर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरणः– दिनांक 21.08.2021 को समय करीब 18.00 बजे हे 0 का 0 विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त रामजीवन सिंह उर्फ संजीवन पुत्र स्व 0 रामेश्वर यादव निवासी ग्राम शिववक्श खेड़ा थाना बेहटामुजावर जनपद उन्नाव को अण्डर पास शिववक्श के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया | जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 180/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण रामजीवन सिंह उर्फ संजीवन पुत्र स्व 0 रामेश्वर यादव निवासी ग्राम शिववक्श खेड़ा थाना बेहटामुजावर जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. हे 0 का 0 विनोद कुमार 2. हे 0 का 0 ओमनरेश यादव 3. का 0 रामविलास अवस्थी ।




