Advertisement
बाराबंकी

किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके ओहदे से नहीं बल्कि उसके किरदार से होती है।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

बाराबंकी। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके ओहदे से नहीं बल्कि उसके किरदार से होती है। ऐसा ही कुछ समाज कल्याण सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत हुए नफीसुल हसन सिद्दीकी के व्यक्तित्व में झलकता है। उन्होंने एक सीमित दायरे में रहकर समाज के सभी तबको में खुद की जो पहचान बनायी, वह हमेशा जीवन्त रहेगी।

उक्त विचार गांधी भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में समाज कल्याण सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत हुए नफीसुल हसन सिद्दीकी के अभिनंदन समारोह के मुख्य वक्ता गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कही। सम्बोधन से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता उमानाथ यादव एवं अधिवक्ता महामाया प्रताप सिंह ने नफीसुल हसन सिद्दीकी शाल ओढाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने श्री सिद्दीकी को गांधी साहित्य उपहार स्वरूप भेंट किया। वहीं समाजसेवी मो. उमेर किदवई, अनवर महबूब किदवई, मुशीर आलम ने बुके भेंटकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन

सभा को सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने आगे कहा कि नफीसुल हसन सिद्दीकी के पिता स्व. नूरूल हसन सिद्दीकी भी समाज में अपने किरदार से पहचाने जाते थे। वह अपने जीवनकाल में गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने को हमेशा तत्पर रहते थे। आज श्री सिद्दीकी का बेदाग होकर सेवानिवृत होना एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन 2

सभा को सम्बोधित करते हुए सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मो. उमेर किदवई ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या को निजी समस्या समझकर निस्तारण करना ही नफीसुल हसन सिद्दीकी की पहचान बन गयी थी। ऐसे ईमानदार और बेदाग छवि के व्यक्तित्व का अभिनंदन करना हमें गौरवान्वित करता है।

विज्ञापन 3

सभा की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एएसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि श्री सिद्दीकी अपने पद से सेवानिवृत हुए है ना कि अपने बनाए रिश्तों और कर्तव्यों से। उनकी पहचान हमेशा ही उनकेे कार्याे से झलकती रही है। आज वह पूर्ण स्वतंत्र होकर समाज और जनता की सेवा में आगे आए क्योकि समाज को उनकी बेहद आवश्यकता है। सभा का संचालन हुमायूं नईम खान ने किया।

विज्ञापन 4

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वेद प्रकाश रावत, एम.पी सिंह, मुशीर आलम, तौकीर कर्रार, मुत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, मो. मुस्ताक खान, शफीकुल हसन, दिलशाद मजीद, पाटेश्वरी प्रसाद, इफितखार हुसैन, सत्यवान वर्मा, जलाल नईम खान, विजय कुमार सिंह, राजेश यादव, धनंजय शर्मा, अजीज अहमद, मो. आजम जैदी, नीरज दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button