मसौली पुलिस ने 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी के आभूषण , मेन्था ऑयल बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी थाना मसौली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर चेकिंग के दौरान 02 शातिर चोर जितेन्द्र कुमार पुत्र रणजीत शर्मा व सन्दीप कुमार पुत्र श्रीपाल रावत निवासीगण अमलोरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को बिन्दौरा चौराहा थाना मसौली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 02 जोड़ी पायल , 01 अदद पंचठप्पा , 01 अदद मांगटीका , 37 लीटर मेंथा ऑयल , 01 अदद नाजायज चाकू , 18050 / -रूपये नकद व मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स UP AV 3487 बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु 0 अ 0 सं 0 173/2021 धारा 4/25 आर्स एक्ट बनाम जितेन्द्र पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह दिन में मोटर साइकिल से घूम कर आस – पास गांवों में सूनसान व किनारों के घरों की रेकी करते है तथा रात्रि में नकब लगाकर या छत से चढ़कर घरों में चोरी करते है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1.जितेन्द्र कुमार पुत्र रणजीत शर्मा निवासी अमलोरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी
2.सन्दीप कुमार पुत्र श्रीपाल रावत निवासी अमलोरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी बरामदगी
1- 02 जोड़ी पायल ,
2-01 अदद पंचठप्पा ,
3-01 अदद मांगटीका .
4-37 लीटर मेंथा ऑयल
5-01 अदद नाजायज चाकू ,
6- 18050 / -रूपये नकद
7- मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स UP AV 3487 ( घटना में प्रयुक्त )
अनावरित घटनाएं:-
1- वादी परशुराम सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी ग्राम सुर्जनपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी के घर में नकब लगाकर दिनांक 08/07-2021-9.07.2021 की रात्रि को आभूषण , नकदी व मेंथा ऑयल चोरी किया गया था । इस सम्बन्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु 0 अ 0 सं0-266 / 21 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
2- वादी राजेन्द्र कुमार उर्फ रजन पुत्र हजारी लाल निवासी कुरथरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी दिनांक 09.11.2020 को अपने घर जा रहे थे और साइकिल खड़ी करके बिन्दौरा – त्रिलोकपुर मार्ग पर लुघशंका करने गये तो झोले से मोबाइल , नकदी , परिचय पत्र आदि चोरी किया गया था । इस सम्बन्ध थाना मसौली पर मु 0 अ 0 सं0-272 / 20 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
3- वादी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला पुत्र सोहन लाल शुक्ला निवासी ग्राम अमलोरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी की गांव में स्थित गल्ले की दुकान में नकब लगाकर दिनांक -20.07.2021 की रात्रि को मेंथा ऑयल व नकदी चोरी किया गया था । इस सम्बन्ध थाना मसौली पर मु 0 अ 0 सं0-171 / 21 धारा 457/ 380 /506 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
4- वादी हफीज पुत्र स्व 0 झरिहक निवासी मो 0 रौजा ग्राम बड़ागांव थाना मसौली जनपद बाराबंकी के घर से दिनांक 08.07.2021 की रात्रि को आभूषण , नकदी आदि चोरी किया गया था । इस सम्बन्ध थाना मसौली पर मु 0 अ 0 सं0 157/21 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
5- वादी भास्कर दत्त मिश्रा बाएफ केन्द्र औरंगाबाद ( चन्दौली ) थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी के किराये के घर से आभूषण , नकदी आदि चोरी किया गया था ।
इस सम्बन्ध थाना जहांगीराबाद पर मु 0 अ 0 सं0-115 / 21 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
2. व 0 उ 0 नि 0 श्री रामकृपाल सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
3. उ 0 नि 0 श्री शिशुपाल सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
4. उ 0 नि 0 श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
5. का 0 राजेश कुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
6. का 0 जयंत , का 0 अनुज मिश्रा थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।




