आजाद भारतीय किसान यूनियन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निंदुरा बाराबंकी:- विकास खंड निन्दूरा की ग्राम पंचायत ओझियापुर,प्रेमपुर,धधरा,सिपाह हिदायतपुर,पिपरसण्ड सहित आस-पास के कई गावों मे आजाद भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी,ब्लॉक सचिव अनमोल तिवारी, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शुभम वर्मा, ग्राम पंचायत अध्यक्ष जावेद अली, सहित कार्यकताओं ने लोगों के घर-घर जाकर लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया। भारतीय किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोगो को बताया कि आने वाले 27 फरवरी को सभी लोग लोकतंत्र के पर्व को जरूर मनाएं आप सभी बढ़-चढ़ कर मतदान करे। जिससे हमारे क्षेत्र को एक अच्छा प्रतिनिधि मिल सके।
आप सब अपने योग्य प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान जरूर करें यह आपका अधिकार है। इस दौरान लोगों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसान भाइयो के हितों की रक्षा के लिए बैठक कर चर्चा भी की मतदाता जागरूकता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चलाया गया।




