थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार , कब्जे से 02 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार , कब्जे से 02 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा सम्पादक:-
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 04.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. विकास कुमार वर्मा पुत्र श्री भगीरथ 2. महेश कुमार बारी पुत्र श्री राम आशीष कुमार बारी निवासीगण कोरान सराय थाना कोरान सराय जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 02 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 605 606/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. विकास कुमार वर्मा पुत्र श्री भगीरथ निवासी कोरान सराय थाना कोरान सराय जनपद बक्सर बिहार
2. महेश कुमार बारी पुत्र श्री राम आशीष कुमार बारी निवासी कोरान सराय थाना कोरान सराय जनपद बक्सर बिहार बरामदगी 02 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
3. उ 0 नि 0 श्री सुधीर कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 विकास कुमार , का 0 शशिकान्त यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।




