Advertisement
उत्तर प्रदेशललितपुर

24 घण्टे के अन्दर ललितपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा।

अज्ञात लाश की शिनाख्त व अभियुक्तों को मय आलाकत्ल आदि के गिरफ्तार किया गया

रिपोर्ट- स्टेट हेड समीम

जनपद ललितपुर दिनांक 17.8.2021 को समय 12:06 बजे थाना महरौनी ललितपुर पर प्रदीप पटेरिया पुत्र रामकिंकर पटेरिया निवासी कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर की समय व सूचना के आधार पर वह एक काम से नाराहट रोड पर गए थे विकास बडोनिया स्कूल के समीप सीसी रोड पर काफी भीड़ लगी थी देखा वहां पर खून से लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था और पास में एक पल्सर बाइक भी पड़ी थी , सूचना फौती दर्ज की गई । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महरौनी श्री मनोज कुमार वर्मा , उप निरीक्षक वेद प्रकाश मय फोर्स के मौके पर पहुंचे शव देखकर आसपास के व्यक्तियों व राहगीरों से शिनाख्त कराई गई इसी बीच मृतक अज्ञात का पिता श्री जानकी अहिरवार पुत्र स्वर्गीय वोहरेलाल ग्राम कुम्हैड़ी थाना महरौनी जिला ललितपुर ने मृतक अरविंद अहिरवार पुत्र जानकी अहिरवार उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मंडी रोड कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर अपने पुत्र के रूप में शिनाख्त की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है उक्त घटना के सम्बन्ध में श्रीमती रूबी पत्नी अरविन्द कुमार ( मृतक ) निवासी मुहल्ला लुहरयाना कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर की समय एंव सूचना के आधार पर दिनांक 17.08.21 को मु 0 अ 0 सं 0 178/2021 धारा 302/120 B / 386 / 364 IPC बनाम मनीष पुत्र बलबोदा निवासी मण्डी रोड कस्बा व थाना महरौनी , श्रीमती जमना पत्नी जानकी निवासी मुहल्ला लोहरयाना कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर व एक अज्ञात के विरूद्ध थाना महरौनी पर पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक ललितपुर निखिल पाठक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर गिरिजेश कुमार एंव क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचन्द्र के निकट पर्यवेक्षण में उक्त निर्मम हत्या की विवेचना प्रभारी निवासी मनोज वर्मा प्रभारी निरीक्षक महरौनी द्वारा सम्पादित करते हुये नामित अभियुक्त 1. मनीष कुमार पुत्र बलबोदे निवासी उपरोक्त                   2. श्रीमती जमना बाई पत्नी जानकी प्रसाद निवासी उपरोक्त 3.जानकी प्रसाद पुत्र स्व 0 बहौरेलाल निवासी लोहरयाना कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर ( अज्ञात से प्रकाश में आया ) को आज दिनांक 18.08.2021 को अन्दर 24 घण्टे मे गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल आदि बरामद किया गया तथा हत्या का कारण पूछने पर रूपये व सम्पत्ति के लालच का होना बताया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-

1. अपचारी मनीष कुमार पुत्र बलबोदा निवासी मण्डी रोड कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर उम्र- 17 वर्ष।

2. श्रीमती जमना बाई पत्नी जानकी प्रसाद निवासी ग्राम कुम्हेड़ी थाना महरौनी हाल निवासी मुहल्ला – लोहरयाना कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर उम्र- 43 वर्ष
3. जानकी प्रसाद पुत्र स्व 0 बहौरेलाल निग्राम कुम्हेड़ी थाना महरौनी हाल नि 0 लोहरयाना कस्बा व थाना महरौनी जनपद ललितपुर ( अज्ञात से प्रकाश में आया ) उम्र- 53 वर्ष अभियुक्त का अपराध करने का तरीका – रूपये व सम्पत्ति के लालच में बांका से हमला कर हत्या करना ।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण:-

विज्ञापन

1. आलाकत्ल – बांका -01
2. अभियुक्त के खून से सने कपड़े – लोवर व शर्ट 3.02 वियर कैन- किंगफिशर
4. मोटर साइकिल पल्सर काली -UP93 BJ 3654 ( मृतक की )

विज्ञापन 2

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

विज्ञापन 3

1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार वर्मा थाना महरौनी
2. उ 0 नि 0 श्री अभिषेक सिंह थाना महरौनी
3. उ 0 नि 0 नवाब सिंह थाना महरौनी
4. उ 0 नि 0 पारूल चन्देल थाना महरौनी
5. हे 0 का 0 चालक जगदीश सिंह थाना महरौनी
6. का 0 ओमप्रकाश थाना महरौनी
7. का 0 नरेश थाना महरौनी
8. का 0 राकेश मीना थाना महरौनी
9. म 0 का 0 शालू देवी थाना महरौनी
10. रि 0 का 0 सुजीत कुशवाहा थाना महरौनी जनपद ललितपुर

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button