Advertisement
उत्तर प्रदेशबहराइच
Trending

सहफसल व ट्रेंच विधि अपनाकर सफलता की कहानी लिख रहे हैं जिले के 02 गन्ना कृषक।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

बहराइच। ग्राम मलुआ भकुरहा निवासी रोहित सिंह पुत्र लव कुमार सिंह विगत 07 वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे हैं। प्रारम्भ में उत्पादन कम प्राप्त हो रहा था परन्तु विभागीय अधिकारियों के गार्मदर्शन तथा गोष्ठियों में प्रतिभाग करने के कारण श्री सिंह द्वारा वर्ष 2024-25 में 1.00 हे. क्षेत्रफल में गन्ने के साथ सरसों की सहफसली खेती करने पर 14 कु. अतिरिक्त सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। सहफसल के रूप में उत्पादित फसल से प्राप्त आय गन्ने के उत्पादन में आये हुए खर्चे के लिए पर्याप्त होने से इन्हें काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त हुआ।
अपना अनुभव साझाा करते हुए कृषक ने बताया कि पूर्व में परम्परागत तरीके से गन्ने की बुवाई समतल नाली विधि से कर देता था। परन्तु ट्रेंच विधि द्वारा सिंगल रो से गन्ने की बुआई के बारे में जानकारी होने पर उत्पादन लगभग 25-30 प्रतिशत बढा है। जबकि उत्पादन लागत पूर्व लागत के बराबर ही है। ग्रामीण महिला शक्ति द्वारा उन्नत गन्ना बीज वितरण के अन्तर्गत विभाग द्वारा गठित महिला समूहों द्वारा नवविकसित रोग एवं कीटरोधी गन्ना किस्मों का आच्छादन तीव्र गति से बढाने हेतु बीज गन्ना का गुणन तीव्र होने से हम कृषकों को आसानी से नव विकसित किस्मों की नर्सरी प्राप्त हो पा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप मेरे द्वारा 1.00 हे. क्षेत्रफल में को. 13235 प्रजाति की नर्सरी रोपित की गई।
गन्ना कृषक द्वारा बताया गया कि गन्ना विभाग द्वारा ई-पर्ची सिस्टम विकसित किये जाने से गन्ना बेचने में आसानी हुई। अब पर्ची के खोने या फटने का डर नहीं रह गया है। एस.एम.एस. से पर्ची प्राप्त होने से तत्काल पर्ची जारी होने की जानकारी प्राप्त हो जाती है। अपने सट्टे की पूर्ण जानकारी ई-गन्ना ऐप के माध्यम से घर बैठे पा रहा हूॅ। पर्चियों के हायल होने पर कही जाने की आवश्यकता मुझे नहीं पड़ती है। पर्ची स्वतः रिवैलिडेट हो जाती है। जिसके लिए वह प्रदेश सरकार तथा गन्ना आयुक्त के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता आने से हम कृषकों में खुशहाली आयी है।
ग्राम मटेही के कृषक गुरदास सिंह पुत्र गुरमीत सिंह की सफलता की कहानी भी रोहित सिंह पुत्र लव कुमार सिंह से मिलती जुलती है। कृषक गुरदास सिंह भी विगत 06 वर्षों से पराम्परागत ढंग से गन्ने की खेती कर रहे थे। परन्तु विभागीय अधिकारियों के सम्पर्क में आने, गोष्ठियों में सम्मिलित होने से इन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। फिर इन्होंने भी वर्ष 2024-25 में 0.743 हे. क्षेत्रफल में गन्ने के साथ मसूर की सहफसली खेती कर 7.5 कु. मसूर का अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त किया। सहफसल के कारण उत्पादित फसल से प्राप्त आय गन्ने के उत्पादन में आये हुए खर्चे के लिए पर्याप्त और अतिरिक्त आय के कृषक की आय को दोगुना करने में मदद की।
कृषक गुरदास सिंह ने बताया कि पिछले 04 वर्षों से ट्रेंच विधि सिंगल रो से गन्ने की बुआई कर रहा हूॅ। ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई करने से उत्पादन लगभग 25-30 प्रतिशत बढा है। जबकि उत्पादन लागत पूर्व लागत के बराबर ही है। ग्रामीण महिला शक्ति द्वारा उन्नत गन्ना बीज वितरण के अन्तर्गत विभाग द्वारा गठित स्व. बलवीर सिंह महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा नवविकसित रोग एवं कीटरोधी गन्ना किस्मों का आच्छादन तीव्र गति से बढाने हेतु बीज गन्ना का गुणन तीव्र होने से हम कृषकों को आसानी से नव विकसित किस्मों की नर्सरी प्राप्त हो पा रही है। श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा 0.743 हे. क्षेत्रफल में 18575 सिंगल बड पौध की रोपाई मसूर के साथ कर अतिरिक्त प्राप्त की गई।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button