पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बरगढ़ का औचक निरीक्षण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने दिनाँक 23.08.2021 को प्रयागराज जिला के सीमावर्ती थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया व थाने की स्थिति व थानों में उपस्थित जनसंख्या बल का मूल्यांकन किया गया तथा विवेचनाओं के निस्तारण हेतु विवेचकों को निर्देशित किया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला कर्मी को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर रजिस्टर में अवश्य अंकित करें , जिससे पीडिता से वार्ता कर उसकी शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली जा सके ।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर , चुनाव रजिस्टर , आर्डर बुक न्यायालय , आर्डर बुक पुलिस , आकस्मिक निरीक्षण रजिस्टर का आवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । थाना बरगढ़ में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ को निर्देशित किया गया । थाना बरगढ़ के बिबेचकों का अर्दली रूम लिया गया ।
अर्दली रूम के दौरान थाना बरगढ़ में लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं विवेचकों से विवेचना लम्बित रखने का कारण पूंछा गया । विवेचकों का निर्देश दिये गये कि विवेचना को शीघ्र निस्तारित किया जाये ।
अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम व प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ को निर्देश दिये गये । बाद अर्दली रूम द्वारा थाना परिसर , बैरिक , भोजनालय एवं शौचायलका निरीक्षण कर साफ – सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । दौरान क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतमव प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रवि प्रकाश एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।




