महिला थानाध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल व पुलिस टीम द्वारा घर से लापता लड़की को सकुशल किया बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
रायबरेली।महिला थाना महिला थानाध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल व पुलिस टीम द्वारा घर से लापता लड़की को सकुशल बरामद कर पुलिस टीम व परिजनों को सुपुर्द किया थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती उमा अग्रवाल व पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत शहीद स्मारक के पास एक अज्ञात लड़की पैदल जाती हुयी मिली । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उससे पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम स्वाती पुत्री संजीव कुमार ग्राम अटका थाना बगोदर जिला गिरिडीह , झारखण्ड बताया । पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री श्लोक कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती उमा अग्रवाल द्वारा सोशल साइट्स के माध्यम से सम्बंधित थाने से जानकारी करने पर पता चला कि उपरोक्त बालिका दिनाँक 24 मई 2021 को घर से नाराज होकर परिजनों को बिना बताये गायब हो गयी थी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज है । सम्बंधित थाने के माध्यम से लड़की के परिजनों को सूचित करते हुये लड़की की सकुशल बरामदगी के बारे में सूचना दी गयी । सूचना पर सम्बंधित थाने की पुलिस टीम व परिजनों द्वारा रायबरेली पहुँचकर लड़की की पहचान की गयी तत्पश्चात उसे पुलिस टीम व परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है । बरामद करने वाली पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल महिला थाना रायबरेली । 2. महिला आरक्षी रमनजीत कौर महिला थाना रायबरेली । 3. महिला आरक्षी लवली थाना महिला थाना रायबरेली । 4. महिला आरक्षी वसुन्धरा महिला थाना रायबरेली ।




