
अवैध शराब बनाने की भट्टी का भण्डाफोड
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की भट्टी का भण्डाफोड कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब , 60 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे ” ऑपरेशन प्रहार ” के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा ग्राम भिसी मिर्जापुर में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की भट्टी का भण्डाफोड करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब , 60 लीटर लहन व गैस चूल्हा , पतीला , कनस्तर आदि शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसर्गत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजेश पुत्र मक्खनलाल निवासी भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
2. बरामदगी का विवरण 1.05 लीटर कच्ची शराब 2.60 लीटर लहन ।
3. गैस चूल्हा , पतीला , कनस्तर आदि शराब बनाने के उपकरण ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ 0 नि 0 राकेश चन्द्र थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
2. का 0 765 पिन्टुकुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
3. का 0 852 शेखर कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।




