Advertisement
भारतवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

देश के एमएसएमई क्षेत्र, पारंपरिक हस्तशिल्प, कारीगरी की पेशकश, बुनकरों और विनिर्माण कौशल को प्रदर्शित करने के लिए सरकार- भारत को वैश्विक एमआईसीई गंतव्य के रूप में प्रोत्साहन दे रही है: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

श्री गोयल ने आने वाले महीनों में आत्मनिर्भर भारत उत्सव, इंडस फूड, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 और भारत टेक्स जैसी भारत की महत्वाकांक्षी व्यापक कार्यक्रम श्रृंखला का अनावरण किया

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार देश के एमएसएमई क्षेत्र, पारंपरिक हस्तशिल्प, कारीगरी की पेशकश, बुनकरों और विनिर्माण कौशल को प्रदर्शित करने के लिए भारत को वैश्विक एमआईसीई गंतव्य (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के माध्यम से) के रूप में बढ़ावा दे रही है। श्री पीयूष गोयल ने कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक उपस्थिति पर बल देने और दुनिया के साथ इसके आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी पहल के रूप में एक श्रृंखला का शुभारंभ किया जा रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति को अग्रणी बनाने के लिए आने वाले महीनों में मेगा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। मेगा आयोजनों की नियोजित श्रृंखला का शुभारंभ 3 से 10 जनवरी 2024 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में निर्धारित ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव’ के होगा। इस आयोजन का उद्देश्य कारीगरों, बुनकरों, खादी, जनजातीय शिल्प, एमएसएमई और कुटीर उद्योगों के उत्पादों सहित पेशकशों की एक समृद्ध श्रृंखला का प्रदर्शन करना है, जो उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा परस्पर संवाद प्रस्तुत करती है।

इसके पश्चात, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 8 से 10 जनवरी 2024 तक ‘इंडस फूड’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में लगभग 120 देशों के 1100 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे और इसमें 2500 विदेशी खरीदारों के शामिल होने की आशा है। यह प्रदर्शनी मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अधिक रोजगारों का सृजन करने का लक्ष्य है।

अगली पहल के तहत, 1 से 3 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’  आयोजित किया जाएगा। 10 लाख वर्ग फुट में आयोजित इस व्यापक गतिशीलता प्रदर्शनी में ऑटोमोबाइल और गतिशीलता क्षेत्र के हितधारक अपनी क्षमता और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। एक्सपो में अगली पीढ़ी के पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों, निर्माण उपकरण और विभिन्न नवीन गतिशीलता समाधान जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा।

इसके पश्चात, 26 से 29 फरवरी 2024 तक भारत मंडपम और यशोभूमि, नई दिल्ली दोनों में ‘भारत टेक्स’ की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी यह क्षेत्र लगभग 20 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह विशाल प्रदर्शनी दुनिया के सबसे विशाल कपड़ा आयोजनों में से एक होगी, जिसमें खेत से लेकर फैशन तक- प्रारंभ से अंत तक कपड़ा मूल्य श्रृंखला की विशेषता होगी। 3500 से अधिक प्रदर्शकों, 3000 से अधिक विदेशी खरीदारों और 40 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ, भारत टेक्स का लक्ष्य वैश्विक दर्शकों के लिए भारत की कपड़ा शक्ति और नवीनता को प्रदर्शित करना है।

विज्ञापन

श्री पीयूष गोयल ने इन प्रदर्शनियों के व्यापकता, आकार और महत्वाकांक्षा पर बल देते हुए वैश्विक भागीदारी में भारत की महत्वपूर्ण क्रांति की जानकारी दी। उन्होंने भारत की वैश्विक पहुँच रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव को चिह्नित करते हुए दुनिया भर में अधिक व्यापार और बाजार जुड़ाव को बढ़ावा देने की पहलों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button