
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय उर्दू जोका में विद्यालय के वर्ग 09 के छात्र छात्राओं का पंजीयन हो रहा है। पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर ज्यादा राशि लेने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि जैक के निर्देशानुसार छात्राओं के लिए पंजीयन शुल्क 370 रुपए और छात्रों के लिए पंजीयन शुल्क 520 रुपए निर्धारित है। बावजूद इसके शिक्षक 50 रूपये ज्यादा ले रहे है। छात्रों ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों से इसकी शिकायत करने के बावजूद उनसे ज्यादा राशि ली जा रही है जो गलत है। विद्यार्थियों ने अपने ज्यादा लिए राशि वापसी की मांग की है। वहीं प्रधानाध्यापक मो जहांगीर आलम ने बताया कि छात्रा का 420 और छात्र का 570 का रशीद कट रहा है। जबकि ग्यारहवीं के लिए छात्रा का 470 और छात्रों के लिए 720 रुपए का रशीद कट रहा है। उन्होंने बताया कि इस राशि में रजिस्ट्रेशन के साथ परीक्षा फॉर्म भी शामिल है।



