ब्यूरो चीफ : दिलीप मिश्रा।
फ़तेहपुर, बाराबंकी। आलू नदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने के पास ही बकरी चरा रही एक अधेड़ उम्र की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सीएससी सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरावा में खेत से निकालते समय आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। पास ही करीब 65 वर्षीय महिला मखाना देवी पत्नी भल्लू निवासी तरावा खेत के किनारे बकरी चरा रही थी, इसी बीच अंकित वर्मा अपने ट्रैक्टर ट्राली से आलू लाद कर खेत से बाहर निकाल रहा था अचानक ट्राली की पहिया गड्ढे में खिसकने से से आलू लड़ी ट्राली पलट गई जिसके नीचे दबकर मखाना देवी बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस ने घायल महिला को सीएससी घूघँटेर भेजा जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।