Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या करने वाले कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 02.10.2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना ऊंचाहार क्षेत्रांतर्गत ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से करीब 20 फीट की दूरी पर एक अज्ञात शव मिला। जिसकी शिनाख्त हरिओम पुत्र गंगादीन (उम्र करीब 38 वर्ष) निवासी तरावती का पुरवा कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर के रुप में हुयी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया तथा प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मु0अ0सं0 389/2025 धारा 103(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा चोर समझकर मारपीट की गयी है जिससे हरिओम की मृत्यु हो गयी। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना ऊंचाहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-389/2025 धारा- 103(1)/3(5)/253 (क) बीएनएस में अभियुक्तगण 1. शिवप्रसाद अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय संतदीन अग्रहरि निवासी मखदमपुर थाना गदागंज रायबरेली 2. लल्ली पासी पुत्र जीया लाल 3. आशीष पासी पुत्र मेवालाल निवासीगण ग्राम पट्टी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली 4. सुरेश गुप्ता पुत्र घनश्याम निवासी सराय मुगल राही थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली 5. वैभव सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह 6. विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या पुत्र रामफल मौर्या निवासीगण ग्राम डाण्डेपुर जमुनापुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली 7. विजय कुमार मौर्या पुत्र बैजनाथ 8. सहदेव पासी पुत्र बैजूलाल पासी 9. सुरेश कुमार पुत्र रामसेवक मौर्या निवासीगण बाहरपुर थाना ऊँचाहार रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-389/2025 उपरोक्त तरमीम धारा-103(2) बीएनएस व धारा-3(5)/253 (क) बीएनएस व धारा-3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में अभियुक्तगण 1. शिवम अग्रहरि पुत्र सरोज कुमार अग्रहरि निवासी पूरे बनियन मजरे पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली 2. हेमन्त कुमार पुत्र स्व० गंगादीन मौर्या निवासी जमुनमापुर पो० ईश्वरदासपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व दिनांक 10.10.2025 को हरिओम वाल्मिकी को क्रूरता से पीट-पीट कर मारने वाले मुख्य अभियुक्त दीपक अग्रहरि पुत्र सुरेश अग्रहरि निवासी ग्राम पूरे बनियन मजरे पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में दिनांक 13.10.2025 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त छोटू अग्रहरि उर्फ सुजीत अग्रहरि पुत्र भगवती अग्रहरि उर्फ भभूति प्रसाद निवासी पूरे बनियन का पुरवा पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को व आज दिनांक 14.10.2025 को अभियुक्त अविनेश उर्फ सौरभ सिंह बघेल पुत्र शिवमोहन सिंह निवासीगण पूरे बनियन का पुरवा पचखरा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ के नेतृत्व में टीम गठित कर अन्य लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है एवं दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button