Advertisement
बाराबंकी

भारत सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद का बहराईच जाते समय बाराबंकी में भव्य किया गया स्वागत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में महौल बनाने एवं परखने दौरे पर निकले वरिष्ठ कांगेसी, भारत सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद का बहराईच जाते समय बाराबंकी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को फूल मलाओं से लाद दिया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद बहराइच जाते समय बड़ेल चौराहे के निकट इण्डियन ढाबा पर रूके। यहाँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ल के नेतृत्व में एकत्र हुए सैकड़ां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ श्री खुर्शीद का स्वागत किया एवं उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
अपने स्वागत से अभिभूत श्री सलमान खुर्शीद ने शिवशंकर शुक्ल व उनकी टीम का अभार व्यक्त जताया और कहा कि केन्द्र व यूपी सरकार से आम जन मानस बहुत त्रस्त है एवं बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर उनसे वार्ता करें। उन्होंने कहा कि किसानों को तबाह करने पर तुली केन्द्र सरकार की मंशा फलीभूत नहीं होने दी जायेगी। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर चुप नहीं बैठने वाली। इसे ज्वलन्त रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। श्री खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार होने जा रहा है। जिसके लिए आमजन के साथ ही कार्यकर्ता से भी बात की जायेगी। हर उस पहलू व मुद्दे पर बात होगी जिससे आतताई केन्द्र व यूपी सरकार को घेरा जा सके।
इस मौके पर स्वागत करने वालो में पूर्व अध्यक्ष जिला बार रामगोपाल शुक्ल पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस प्रेम चर्तुवेदी, मो0 इरफान कुरैशी, इरशाद मलिक, हाजी मो0 सिद्दीक पहलवान, सरवरे आलम, अजय अवस्थी, धुन्नी सिंह प्रशान्त शुक्ला शिवकैलाश शुक्ल प्रदीप यादव, आकाश पाण्डेय, रिंकू विश्वकर्मा, शहाबुद्दीन मलिक, शुऐब प्रधान, मो0 अलीम, असलम अशरफ, शमीउल्ला, मो0 हसीब, हाजी मो0 सईद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button