
रिपोर्टर अटल बिहारी
सिरौलौगौसपुर बाराबंकी। आज 28 नवम्बर किसान भगवान कहकर शाशन प्रशासन और सरकार द्वारा हंसी का पात्र बने किसानों की भुखमरी कर्ज के लिए कोई जिम्मेदारी से निस्तारण के लिए कोई गंभीर नहीं इसे आक्रोशित किसान यूनियन टिकैत के प्रतिनिधि मंडल ने तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा ब्लाक अध्यक्ष सोहनलाल के नेतृत्व में उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा- अपने दिये गये ज्ञापन में धान खरीद में धांधली’. कृषि संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से होना. असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय न कर अधिकारियों द्वारा लटकाये रखना। वर्षों से धारा 24 के मुकदमे भू-माफियाओं दबाव में या तो खारिज कर देना या लटकाये रखना आदि मामलों को शीघ्र निपटाया जाय अन्यथा किसान 2 दिसंबर को धान की टालियों सहित तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा इसका दायित्व सरकार का होगा।




