
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।वादे के अनुसार पद न दिये जाने से नाराज समाजवादी पार्टी के दर्जनो ब्राहमणों ने शनिवार को पूर्व सभासद अजीत झां के नेतृत्व मे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी एम0एल0सी0 राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ से मुलाकात की और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया वादा पुरा करने की मांग की जिस पर उन्होने आश्वासन देकर जल्द ही समस्या का निदान कराये जाने की बात कही विदित हो कि अभी हाल ही मे ंब्रह्यण सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने सामुहिक बैठक कर न सिर्फ विकास पाण्डेय उर्फ अन्नू भैय्या को समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने की मांग की थी और न बनाये जाने पर सपा से नाता तोड़ने का भी ऐलान किया था । जिसमें यह कहा गया था कि यह वादा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने श्री पंण्डित से इस्तीफा देने के बाद इस्तीफा नामंजूर करते हुए एक मुलाकात के दौरान कही थी। उल्लेखनीय है कि विकास पाण्डेय उर्फ अन्नू भैय्या पिछले वर्षो से न सिर्फ समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे है बल्कि उन्हें समाजवादी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य एवं समाजवादी ब्राह्यण सभा के राष्ट्रीय सचिव/गुजरात प्रभारी भी बनाये गये थे प्रतिनिध मण्डल में अजीत झां, अभिषेक मिश्रा आशू, रवि शुक्ला एडवोकेट, सपा के पूर्व जिला सचिव प्रमुदित पाण्डेय, हफीज भारती, अर्पित मिश्रा, अमरेन्द्र वर्मा, कमलेश यादव, अंशिका रावत सहित दर्जनों मौके पर मौजूद रहे




