राष्ट्र विरोधी पार्टियों का राजनीतिक षड्यंत्र “भारत बंद” देश की जनता ने नकारा – कुमारी मोनी पान्डेय

सिद्धार्थनगर-ब्यूरोचीफ (विजय पाल चतुर्वेदी)
भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थ नगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि किसान हमारे भारत की रीढ़ है और उनके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की चिंता की जो कांग्रेस की सरकारें देश पर बरसों से राज करने के बावजूद भी नहीं कर सकी जब देश के किसानों का विकास होने लगा तो कांग्रेस किसानों की आड़ में राजनीतिक षड्यंत्र रच कर भारत बंद का ऐलान करने लगा जबकि मोदी सरकार किसानों की हर समस्या के लिए उनके साथ खड़ी है लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन को भड़का कर दिल्ली के आंदोलन में अपनी सहभागिता बनाती हुई नजर आ रही है और राष्ट्र विरोधी ताकते भी जैसे सपा,बसपा, कम्युनिस्ट जैसी राजनीतिक दलों की मोदी सरकार ने दलाली बंद कर दी है तो आज किसानों का सहारा लेकर देश में हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं यह राष्ट्र विरोधी दल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा यह देश एक कृषि प्रधान देश है जिस प्रकार भारत बंद में राष्ट्र विरोधी ताकते शामिल होकर किसानों के भविष्य पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है और इसमें सफल वह नहीं हो पाएंगे देश के किसी भी राज्य में भारत बंद का कोई असर नहीं हुआ व्यापारी दुकानदारों एवं देश के किसानों ने भारत बंद को चारों ओर से इंकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ताकत को मजबूत किया है पीएम मोदी जी ने किसानों की हर समस्या का समाधान निकाल कर किसानों के लिए योजनाओं को संचालित कर गांव गांव की चौपालों पर पहुंचाने का कार्य किया और जब किसानों का विकास होने लगा योजनाएं उनके द्वार पर पहुंचने लगी तो कांग्रेश और राष्ट्र विरोधी ताकते उनके हितेषी बन गए मोनी पांडे ने कहा कि भारत बंद का असर कहीं पर भी नहीं हुआ भारतवर्ष की जनता कांग्रेस सपा बसपा कम्युनिस्ट की ओछी मानसिकता को समझ चुकी है वह किसानों को सिर्फ और सिर्फ भड़का कर समाज में अराजकता फैलाना चाहते हैं इसलिए सभी राज्यों के प्रतिष्ठान खुले रहे और देश की जनता मोदी जी पर विश्वास जताते हुए भारत बंद को नकारा है। कुमारी मोनी पान्डेय ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के साथ छल कपट की राजनीति कर रही थी और आज भी कर रही है जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के साथ सदैव खड़े हैं और देश के किसानों के लिए हमेशा नहीं योजनाओं को लाने की कोशिश में लगे रहते हैं जबकि कांग्रेस के पास कुछ मुद्दा बचा ही नहीं उनकी राजनीति भी देश से खिसकने लगी तो उन्होंने पंजाब हरियाणा के किसानों को लेकर राजनीति करना शुरू कर दिया जबकि भारत सरकार द्वारा कृषि बिन किसानों के जन समस्याओं को देखते हुए लागू किया गया है किसानों से भी कुमारी मोनी पांडे ने आग्रह किया कि कांग्रेस के बहकावे में ना आएं ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों के बहकावे में ना आएं आपका भला सिर्फ और सिर्फ मोदी और योगी सरकार में हैं और वह आपके साथ सदैव खड़ी है जय जवान जय किसान




