जय फिल्म्स प्रोडक्शन के अंतर्गत कॉमेडी सीरीज “छोटे राजा” की शूटिंग संपन्न हुई इस रिलीज के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा( संपादक)
जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में मशहूर फिल्म एक्टर सुभाष चंद्र यादव मशहूर सीरियल “बालवीर” निर्माता व निर्देशक जयप्रकाश अन्य कलाकार मनीष कुमार वर्मा, आरोही, साधना, शशी ,अनामिका, लक्ष्मी, अनिकेत, मयंक, तान्या , ने काम किया। निर्माता-निर्देशक जयप्रकाश ने बताया कि बाराबंकी का सौभाग्य रहा है यहां के लोगों ने बहुत अधिक समर्थन किया साथ ही शहर के नए लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है साथ में, यह भी कहा कि अगली फिल्म के लिए प्रोडक्शन के द्वारा ऑडिशन लिए जाएंगे और हमारे शहर के कलाकारों को अपने जनपद में कार्य मिलेगा। यह कार्यक्रम लखपेड़ाबाग में सुन सरगम म्यूजिक एंड डांस अकादमी में किया गया। रवीन्द्र यादव जी के स्टूडेंट ने भी वीडियो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रसंशा करते हुए कहा की बाराबंकी में नए कलाकार उभर कर आ रहे है और प्रोडक्शन हाउस में अपने शहर में काम मिल रहा है। जिससे लोगो को नए रोजगार मिल रहे हैं।



