अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी ने किया वेसिक शिक्षा अधिकारी एव जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर- ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 02 कर्मचारी तथा तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के 07 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।




