नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें महिलाएं – काजी फरीद अहमद अब्बासी

रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई में आयोजित हुआ महिला सशक्तिकरण गोष्टी
सिद्धार्थनगर-विजय पाल चतुर्वेदी
मिशन शक्ति(नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)के अन्तर्गत थानाध्यक्ष भवानीगंज रविन्द्र कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन मौर्या ने विद्यालय की छात्राओं को 1090 ओमेन पावर लाईन,181 महिला हेल्प लाईन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एम्बूलेंस सेवा की विस्तृत जानकारी दी एवं उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण भी दिया तथा उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा विषयक प्राविधानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई इस अवसर पर प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने भी उपरोक्त सभी हेल्प लाइन नम्बरों एवं महिलाओं की सुरक्षा विषयक प्राविधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा हेल्प लाइन नम्बरों को विद्यालय के प्रवेश द्वार के समीप लिखवाने तथा छपवा कर छात्राओं में वितरित करवाने की बात कही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं सहित स्काउट/गाइड दल के बच्चे तथा समस्त स्टॉफ के लोग उपस्थित रहा|




