Advertisement
बाराबंकी

मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम स्वनिधि लोन मेले का फीता काटकर किया उद्घाटन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी में पीएम स्वनिधि लोन मेले का उद्घाटन जनपद की मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका नवाबगंज के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यह स्कीम बेहद महत्वपूर्ण है जिसके अंतर्गत उनको बिना किसी गारंटी के ₹10000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
1 से 6 मार्च तक चलने वाले इस लोन मेले में इस योजना का लाभ उठाने से अब तक वंचित रहे स्ट्रीट वेंडर्स को यह लाभ प्रदान किया जाएगा।
जनपद बाराबंकी को शासन द्वारा 31 मार्च तक 5951 स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 57 सौ से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स में इस योजना में अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। इसके सापेक्ष 28 सौ से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स का ऋण बैंकों द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है तथा 23 सौ से अधिक के खाते में यह धनराशि पहुंच भी चुकी है। इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की यह एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है जोकि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप सब इस योजना का अधिकतम लाभ उठाइए तथा अगर इस संबंध में कोई भी समस्या आती है तो आप तत्काल इससे संबंधित को अवगत भी कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अभय पांडे, परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी, लीड बैंक मैनेजर सहित कई अन्य बैंकों के शाखा प्रतिनिधि तथा डूडा व नगर पालिका के कार्मिक उपस्थित थे ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button