सहन को लेकर दो पक्षों में मारपीट मुकद्दमा दर्ज

रिपोर्ट-दिलीप कुमार मिश्रा
फ़तेहपुर, बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत ग्राम ताला मजरे बैनाटीकरहार में सहन के विवाद को लेकर एक बार फिर से दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसमें संतोष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी प्रभु व नथई ने घर की महिलाओं के साथ मिलकर उसके घर धावा बोल दिया। आरोपी अपने छत पर पहले से ही ईट पत्थर इकट्ठा करके रखे हुए थे ताकि अपने विरोधियों
को मारपीट के दौरान अधिक नुकसान पहुंचा सके, वहीं प्रभु व नथई के परिजनों का कहना है कि संतोष का परिवार उनके परिजनों को पहले मारता पीटता है बाद में हमारे परिवार पर ही मुकदमा भी लिखवा देता है, क्योंकि वह काफी ऊंची पहुंच वाला व्यक्ति है। पूर्व में गांव निवासी अन्य कई लोगों के ऊपर भी बिना अपराध कार्यवाही करवा चुका है जिससे लोगों के अंदर भय व्याप्त है, सूचना के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों चोटिल हुए हैं।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस उमरा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों को शांत कराकर मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




