नाबालिग को बहला फुसला भगा ले जाने वाला व दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना महराजगंज पर वादी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही सूरज पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महराजगंज पर मुकदमा संख्या 21/2026 धारा 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
दिनांक 02.04.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 21/2026 धारा 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के पहरावां नईया नाला से गिरफ्तार किया गया।
अपहृता/पीडिता के बयान के आधार पर धारा-65 (1) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




