पुलिस ने 01 शराब तस्कर गिरफ्तार , कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
थाना चन्दपा पुलिस ने 01 शराब तस्कर गिरफ्तार , कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामदः दिनांक 18.06.2021 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे ” ऑपरेशन प्रहार ” के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्रधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त 1. नेकराम पुत्र चरन सिंह निवासी महमूदपुर जाटान थाना चन्दपा जनपद हाथरस । बरामदगी का विवरण 1.18 क्वार्टर देशी शराब । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. म 0 उ 0 नि 0 श्रीमती ओमकुमारी थाना चन्दपा जनपद हाथरस । 2. उ 0 नि 0 अवधेश कुमार थाना चन्दपा जनपद हाथरस । 3. रि 0 आ 0 753 अंकुर यादव थाना चन्दपा जनपद हाथरस । 4. रि 0 आ 0 829 दीपक शर्मा थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।




