
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल विधायक आदरणीय मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड राजमहल एवं उधवा में 7.34 करोड़ रुपए की लागत से संचालित होने वाले पांच योजनाओं का शिलान्यास किए।शिलान्यास के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के माध्यम से फूल माला बनाकर विधायकबका भव्य स्वागत किया गया।शिलान्यास में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण, कटाव निरोधी कार्य, विद्यालय का अतिरिक्त कक्षा भवन व प्रयोगशाला भवन शामिल है।विधायक ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चहुंमुखी विकास की नींव रखी जा रही है।क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के निदान एवं आधारभूत संरचनाओं के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को क्रियान्वयन कराया जा रहा है।

जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र के गंगा कटाव क्षेत्र जो कार्य के लिए छूटे हुए हैं।विभागीय पदाधिकारी जल्द सर्वे कर रिपोर्ट अभियंता प्रमुख को समर्पित करें ताकि जल्द कार्य को गति दिया जा सके और कटाव निरोधी कार्य हो सके।8पांच योजनाओं में मुख्यमंत्री सुदृढ़ीकरण कार्य योजना से राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मुंडमाला हल्दी भाया जमालपुर तक आरईओ सड़क, लालवन से सालबांद्रा तक आरईओ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उधवा प्रखंड में खट्टीटोला से बानोटोला तक गंगा कटाव निरोधक कार्य 150 मीटर , प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में आधारभूत संरचना विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य अंतर्गत अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य एवं भौतिक रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू , सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम ,प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान , उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, काजू मल्लिक , एकलाकुर रहमान , मुखिया नफिसा खातुन , मो यासीन , तजरूल हक , मुर्शीद राजा ,मुखिया धनी पहाडिन , विकास यादव, बीरबल , राजेश एक्का , मोनाजीर , अजय दास , मो आबेदीन,मकसुद सहित अन्य मौजूद थे।
