
सिद्धार्थनगर से अपराध सवादंदाता रविशंकर पाठक की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगरत तहसील अंतर्गत ग्राम जलालपुर में गाटा संख्या 635 का खातेदार इम्तियाज उर्फ भय्यन द्वारा नक्शे का लाभ लेकर उसके बगल की पशुचर भूमि गाटा संख्या 637 की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था जो लगभग डेढ़ बीघा भूमि है। मौके पर सीमांकन कर पशुचर भूमि को अलग कर लिया गया। जेसीबी चलवा कर पशुचर भूमि के चारों तरफ खाई खुदवा दी गई और नक्शे को संशोधित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई ।साथ ही इम्तियाज उर्फ भय्यन को सरकारी भूमि को नक्शे का लाभ लेकर अपने कब्जे में रखने का नोटिस जारी किया गया है कि एंटी भू माफिया अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए गुंडा गैगस्टर में कार्यवाही क्यों ना की जाए।




