भारतीय किसान यूनियन भदौरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया द्वारा सतीश चंद्र वर्मा को मंडल संगठन मंत्री अयोध्या किया गया मनोनीत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
गणेशपुर बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया द्वारा सतीश चंद्र वर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा निवासी ग्राम सिपहिया ब्लाक निंदूरा जिला बाराबंकी को मंडल संगठन मंत्री अयोध्या मनोनीत किया गया, एवं राम राज चौहान ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर को पदोन्नति करते हुए तहसील उपाध्यक्ष फतेहपुर जिला बाराबंकी बनाया गया, एवं विनीत कुमार वर्मा पुत्र संत शरण वर्मा निवासी ग्राम खैरा ब्लॉक फतेहपुर जिला बाराबंकी को ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर बाराबंकी मनोनीत किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अयोध्या युवा ऋषि कुमार सिंह एवं जिला संगठन मंत्री बाराबंकी आलोक कुमार वर्मा एवं राम फेरे रावत मौजूद रहे,
संतोष कुमार शुक्ला राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन भदौरिया




