पं० दीनदयाल उपाध्याय हॉकी एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। पं० दीनदयाल उपाध्याय हॉकी एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
नगर के बाबू के० डी० सिंह स्टेडियम में आज बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सम्मान में पिछले वर्ष कई वर्षों की भांति इस बार भी हॉकी एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सभासद संघ के अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी की उपस्थिति में खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त
कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार खिलाडि़यों के सम्मान में तरह-तरह की योजनाएं लागू की हैं! जिसमें राज्य स्त्री एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडि़यों को सीधे तौर पर नौकरी देने का कार्य सराहनीय है।
हॉकी एसोसिएशन के महासचिव मजहर अजीज खान ने बताया इस टूर्नामेंट में जनपद की आठ
टीमें शामिल रहीं जिसमें मुख्य रुप से अजीमुद्दीन अशरफ इस्लाम इंटर कॉलेज एवं राम प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के मध्य मुकाबला रहा जिसमें अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने रामप्रसाद मेमोरियल टीम को हराया।
दूसरी तरफ बैडमिंटन गर्ल्स टीम में बैडमिंटन खिलाड़ी अपूर्वा एवं सुप्रिया के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें अपूर्वा ने जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य रूप से हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद रफी
कृष्ण गोपाल चंदा रानी मोहम्मद असलम उपस्थित रहे।



