Advertisement
उन्नाव

महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से 10 परिवारों के बीच मिटी दूरियाँ

लिया साथ निभाने का संकल्प

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

उन्नाव । महिला हेल्प डेस्क की काउंसलिंग से 10 परिवारों के बीच मिटी दूरियाँ , लिया साथ निभाने का संकल्प ” मिशन शक्ति के तहत जनपद के समस्त थानों में महिलाओं से संबन्धित शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई हैं । पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में समस्त थानों की महिला हेप्लडेस्क की टीमें पूरी मेहनत व लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं । इसी क्रम में दिनांक 21.08.2021 से दिनांक 24.08.2021 तक किये गये कार्यों का विवरण निम्नवत है महिला हेल्पडेस्क , महिला थाना- थानाध्यक्ष महिला थाना व महिला हेल्पडेस्क में तैनात हे 0 का 0 रंजना द्वारा 1 पति पंकज राजपूत व पत्नी ज्योति नि 0 बक्खाखेड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 2. पति लवकुश व पत्नी सुशीला नि 0 कटघोरा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव के बीच परिवारिक विवाद के कारण हुए अलगाव को दूर करते हुए दोनो जोड़ों के बीच चल रही समस्याओं का समाधान कराते हुए पति – पत्नी की आपस में बातचीत कराई गई । जिसके पश्चात पति – पत्नी प्रसन्नतापूर्वक साथ जीवन बिताने को राजी हुए । महिला हेल्प डेस्क , थाना गंगाघाट- महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उ नि 0 अर्चना शुक्ला व म 0 आ 0 उपासना , म 0 आ 0 शीलू पाल द्वारा 1. पति हर्षित मिश्रा व पत्नी स्वाती मिश्री नि 0 10/02 आनंद नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 2. पति जावेद पत्नी आफरीन नि 0 गोताखोर मोहल्ला शुक्लागज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 3. पति सुभाष सैनी व पत्नी रानी सैनी नि 0 निहालखेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव के विवादित जोडों के बीच परस्पर वार्ता कराई गई । तीनों युगल साथ रहकर खुशहाल जीवन बिताने को राजी हुये । महिला हेल्प डेस्क थाना बेहटामुजावर- माहिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला आरक्षी नीलम शर्मा व म 0 आ 0 अंजली द्वारा 1. पति पंकज व पत्नी राधा नि ० लक्ष्मीखेड़ा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव के बीच दूसरी शादी को लेकर विवाद था एवं 2 पति प्रदीप व पत्नी शालिनी नि 0 अवैक थाना बेहटामुजावर जनपद उन्नाव के मध्य परिवारिक विवाद के कारण हुए अलगाव को दूर कराते हुए दोनो जोड़ों को काफी समझाया गया जिससे दोनों साथ रहकर खुशहाल जीवन बिताने को राजी हुये । महिला हेल्पडेस्क थाना दही- महिला हेल्डेस्क में तैनात महिला आरक्षी दीपिका शुक्ला व थाने पर तैनात अरविन्द सिंह द्वारा पति पंकज व पत्नी सुगन्धा नि 0 सिंघपुर थाना दही जनपद उन्नाव के बीच आपसी विवाद को परस्पत वार्ता कराकर सुलझाया गया , जिससे दोनो साथ रहने को राजी हुए । महिला हेल्पडेस्क थाना मौरावा- महिला हेल्पडेस्क द्वारा पति राकेश व पत्नी सुनीता नि 0 हर्दी थाना मौरावां जनपद उन्नाव बीच के विवाद को कुशलतापूर्वक निपटाते हुए दोनो को खुशी – खुशी साथ रहने हेतु राजी किया गया महिला हेल्पडेस्क थाना बिहार- महिला हेल्पडेस्क द्वारा पति हरिश्चन्द्र व पत्नी चांदनी नि 0 कैलाश खेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव के बीच पारिवारिक समस्याओं के चलते उपजे विवाद को दोनो के बीच वार्ता कराते हुए सुलझाया गया । जिसके उपरान्त दोनो साथ रहने हेतु राजी हुए ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button