कोरोना के चलते फीका रहा रक्षाबंधन का त्योहार

ब्यूरो रिपोर्ट : दिलीप कुमार मिश्रा।
फ़तेहपुर, बाराबंकी। कोरोना महामारी ने त्योहारों का रंग भी फीका कर दिया, किसी भी त्योहार में ना उल्लास नज़र आ रहा है और ना ही लोगो में हर्ष इसकी बड़ी वजह बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव व इसकी चेन तोड़ने के लिए जारी सरकारी गाइडलाइन हर कोई नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को पूर्व की भांति मनाने में संकोच करता है।
इस बार कोरोना महामारी ने रक्षाबंधन के त्योहार की भी रौनक फीकी कर दी पूर्व में जहां त्योहारों में बाजारों में खूब रौनक रहती थी वही इस बार लॉक डाउन के पालन व महामारी के चलते बाजारों में रौनक नही दिखी। बाजारों में राखी एवं मिठाइयों की दुकान पर हर साल की तरह महिलाओं व लोगों की भीड़ भाड़ नहीं रही लेकिन बहनें सावधानी पूर्वक अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए खरीददारी करती जरूर नजर आयी। वहीं बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।




