प्रोजेक्ट नई किरण ने 06 परिवार का कराया पुनर्मिलन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
आज दिनांक 25.07.2021 को स्थानीय पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस अधीक्षक ललितपुर प्रमोद कुमार के निर्देशन में ” प्रोजेक्ट नई किरण ” का आयोजन किया गया । प्रोजेक्ट नई किरण में 10 परिवारों को बुलाया गया । नई किरण मे 06 मामलों में दोनों पक्ष आये जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 06 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया । 06 परिवार खुशी – खुशी साथ -साथ रहने को तैयार हो गये व 04 मामलों में अग्रिम तिथि दी गई । नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में बिखरे हुए परिवारो को जोडकर उनके दाम्पत्य जीवन में एक नई रोशनी आयेगी । नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है । इस पुनीत कार्य में नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य अजय बरया , डॉ 0 दीपक चौबे , श्रीमती सुधा कुशवाहा , संजीव कुमार शर्मा , डॉ 0 एस पी पाठक , एड 0 अरमान कुरेशी प्रोजेक्ट नई किरण किरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला आदि का विशेष सहयोग रहा ।




