कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र अहमदपुर रौनी मे 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने की चिट्ठी से मचा हड़कंप
अहमदपुर रौनी निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट – आशीष वर्मा
कन्नौज। अहमदपुर रौनी गांव निवासी मुनीम खां का पुत्र मोबीन खां ने गुरुवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 5 अगस्त 2021 को उसे रजिस्टर्ड डाक द्वारा इस चिट्ठी प्राप्त हुई जिसमें पीड़ित व उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकी देते हुए जान माल की सुरक्षा के बदले ₹500000 रंगदारी की मांग की गई है। जान से मारने व सुरक्षा के बदले 5 लाख रुपये की रंगदारी की बात सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए उसने आनन-फानन में गुरुवार को सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उक्त रजिस्टर्ड डाक पर प्रेषक का नाम पता रविदास करिया कूलापुर पुल जसोदा कन्नौज लिखा हुआ है। वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी रविदास करिया वर्तमान समय में जेल में बंद है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जा रही है कि आखिर रंगदारी की चिट्ठी किसके द्वारा भिजवाई गई है।




