भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे की बैठक निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फारूक अंसारी के आवास पर हुई सम्पन्न

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे की बैठक शहावपुर निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फारूक अंसारी के आवास पर सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजा कासिम रहे। बैठक का एजेण्डा चीन व जनसंख्या नियन्त्रण व आत्मनिर्भर भारत पर रही बैठक में सभी मुसलमानों ने कहा मोदी सरकार की कूटनीति व मोदी जी के प्रभाव से चीन को पीछे हटना पड़ा। लेकिन हमें चीन और पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। देश को दुनिया का सबसे ताकतवर बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। सभी मुसलमानों ने राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष संकल्प लिया कि चीन का कोई भी सामान देश का मुसलमान इस्तेमाल नहीं करेगा और बढ़ती हुयी जनसंख्या देश व लोकतंत्र के लिए खतरा बनी हुयी है। सभी धर्मों से पहले मुसलमान जनसंख्या नियन्त्रण करके देश को विश्वगुरू बनाने में मोदी जी का पूरा सहयोग करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से फराज हुसैन विक्की, हाफिज मोहर्रमअली, अब्बास अली, मकाशिद रजा, हाफिज सुऐब, मो0 असलम, अनवर अली, मो0 अहमद, मो0 अलताफ, मो0 शब्बू, मो0 हसन, मो0 हारून, मो0 मुस्ताक, व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




