Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

मादक पदार्थ तस्करी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को 01 वर्ष 03 माह का कठोर कारावास व 5,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

रिपोर्ट-समित अवस्थी
“Operation Conviction” के तहत चिन्हित अभियोग की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को 01 वर्ष 03 माह का कठोर कारावास व 5,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए “Operation Conviction” कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पर मादक पदार्थ तस्करी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 981/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विजय यादव पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम चिलहटा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एन0डी0पी0एस0एक्ट) कोर्ट न-10 बाराबंकी द्वारा दोष सिद्ध करते हुए अभियुक्त को 01 वर्ष 03 माह के कठोर कारावास व 5,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उपरोक्त अभियोग पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।

संक्षिप्त विवरण –
वादी उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के द्वारा दी गई फर्द के आधार पर अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 981/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम विजय यादव पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम चिलहटा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।

पुलिस/अभियोजन टीम-
1  राजेन्द्र यादव ए0डी0जी0सी0 एन0डी0पी0एस0 कोर्ट-10 जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक आशुतोष मिश्र प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3-उ0नि0  रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4-हे0का0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी, म0का0 अंशू द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6-का0 आदर्श कुमार मिश्रा, का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
7-म0का0 मंजू यादव व का0 कम्पल पैरोकार को0नगर जनपद बाराबंकी
8-हे0का0 सुनील कुमार यादव कोर्ट मोहर्रिर एनडीपीएस कोर्ट न0-10 बाराबंकी

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button