
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार शाहा
बरहरवा। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राशन डीलर एसोसिएशन बरहरवा के अध्यक्ष आलमगीर आलम की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
कार्यालय में ही दबोचा गया अधिकारी।
ACB की टीम ने बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहले से घात लगाकर कार्रवाई की। जैसे ही BSO नंदन कुमार ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें अपने साथ ले जाया गया।
आगे की जांच जारी।
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम अधिकारी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा हो रही है।




