Advertisement
मैनपुरी

दबंग ने महिला पर किया फायर, बाल बाल बची महिला की जान, दबंग पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट हिमांशु यादव मैनपुरी

जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र किशनी के नगर में भूसे की गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक दबंग ने रंगबाजी दिखा दी। उसने लाइसेंसी बंदूक से महिला के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को नगर के रामनगर तिराहे पर रीता देवी पत्नी जनवेद यादव अपनी गाड़ी में भूसा भरवा रही थी। उसी समय पड़ोसी रणजीत यादव उर्फ सोनू पुत्र रघुवीर सिंह ने गाड़ी को हटाने को कहा।महिला द्वारा थोड़ी देर रुकने की कहने पर सोनू यादव आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगा।सोनू यादव घर से सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और महिला पर फायर झोंक दिया।फायर से महिला और उसके पति बाल बाल बच गए।वहीं दिनदहाड़े फायरिंग से नगर में सनसनी फैल गयी। महिला ने थाने पर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बन्दूक व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेई ने बताया कि आरोपी के नाम सिंगल बैरल बन्दूक का लाइसेंस है।आरोपी ने लाइसेंस का दुरुपयोग किया है।लाइसेंस निरस्त करने के लिये शीर्ष अधिकारियों को लिखा जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button